Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
video: संयम लोढ़ा ने विरोधियों को दिया यूं जवाब, देखते रह गए विवेक बंसल
होम Breaking video: संयम लोढ़ा ने विरोधियों को दिया यूं जवाब, देखते रह गए विवेक बंसल

video: संयम लोढ़ा ने विरोधियों को दिया यूं जवाब, देखते रह गए विवेक बंसल

0
video: संयम लोढ़ा ने विरोधियों को दिया यूं जवाब, देखते रह गए विवेक बंसल
Aicc seceratery vivek bansal, sanyam lodha and othe congress man on dies in mera booth mera gaurav training camp of sirohi
sirohi congress, sanyam lodha, aicc, vivel bansal
congress workers in mera booth mera gaurav training of sirohi constituency

सबगुरु न्यूज-सिरोही। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने मंगलवार को उनका विरोध करने वाले उनकी ही पार्टी के नेताओं को मेरा बूथ, मेरा गौरव बूथ प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं की अपार संख्या एकत्रित करके दिया। इधर, कांग्रेस के विरोध पर खुश हो रहे भाजपा को इस मंच से बंसल और लोढ़ा ने संयुक्त रूप से आडे हाथों लिया। इसे देखकर विवेक बंसल को भी हैरान कर दिया। इस शिविर में लोढ़ा के धुर विरोधी बताए जाने वाले राजेन्द्र सांखला भी पार्टी लाइन में पार्टी गतिविधियों में फिलहाल उनके साथ ही नजर आ रहे हैं।

बसंल सिरोही-शिवगंज विधानसभा के बूथ प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘’मेरा बूथ मेरा गौरव’’ को शिवगंज तहसील के कैलाशनगर में बाण माता मंदिर परिसर में मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा को देश की आम जनता ने बहुत मन से काम करने के लिए जनादेश दिया था, लेकिन भाजपा ने पूरा समय सियासत करने में गवां दिया।

बंसल ने कहा कि कांग्रेस के जिन कार्यक्रमों का विरोध करके लोगों को भ्रमित किया सत्ता में आने के बाद उससे पूरी तरह पीछे हट गए। ऐसा करके भाजपा ने यह साबित कर दिया कि चुनाव में आप कुछ भी कहे जनहित के कार्यक्रम, नीतियों और सोच सिर्फ कांग्रेस पार्टी दे सकती है।

बसंल ने कहा कि किसानों के साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ है। उन्हें फसल का उचित मूल्य दिलाने का वादा टूट चुका है। हर राज्य में किसानों की आत्महत्या बढ़ रही है। भाजपा के जनप्रतिनिधि उनकी पीडा का मजाक बना रहे है। वाजपेयी सरकार के वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को किसानों के हित में सड़क पर आना पड़ा, किसानों की बदहाल स्थिति को देखकर भाजपा सांसद नाना पटोले ने तो इस्तीफा तक दे दिया। बसंल ने कहा कि भाजपा कि 2018 में राजस्थान से 2019 में दिल्ली से विदाई तय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि भाजपा ने गत वर्ष किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी, लेकिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिला। सिरोही के किसानों पर 585 करोड रुपए का कर्ज है, लेकिन भाजपा 30 जून 2018 तक मात्र 19 करोड रुपए का कर्जा माफ करने की बात कर रही है। इससे सिरोही जिले के हजारों किसान भारी निराश हुए है।

लोढ़ा ने कहा कि गत वर्श हुई अतिवृश्टि से षत प्रतिषत फसल खराब हुआ था, उसका भी मुआवजा अभी तक लोगों को प्राप्त नहीं हुआ। 25 फीसदी की पहली किष्त देने का प्रचार किया जा रहा है, लेकिन उसमें भी सैकड़ों किसान ऐसे है, जिनको 1000 रुपए से भी कम धन राषि प्राप्त हुई। सिरोही के साथ ही गुजरात के बनासकांठा में भी अतिवृश्टि से नुकसान हुआ था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात चुनाव के कारण 1500 करोड रुपए बांट दिए।

गत वर्ष की अतिवृष्टि से दर्जनों पुलिया टूटे, रपटें बह गई, ऐनीकट, तालाब और नाडी टूट गई, लेकिन एक वर्ष में एक भी काम की मरम्मत नहीं की गई, जिन किसानों की जमीन नदी में बदल गई, उन्हें भी कोई मुआवजा नहीं दिया। इसी तरह जिनके मकान आंषिक क्षतिग्रस्त हुए उन्हें भी कोई भी मुआवजा राषि नहीं दी गई। पशुधन जो जमीन में दब गया, उन पशु पालकों को भी फूटी कौड़ी नहीं दी।

sirohi, sanyam lodha, congres
Aicc seceratery vivek bansal, sanyam lodha and othe congress man on dies in mera booth mera gaurav training camp of sirohi

लोढा ने कांग्रेसजनों से कहा कि भाजपा से सवाल करने को तैयार रहे, उसने चार साल में कितने कश्मीरी पंडितों को वापस बसाया, कष्मीर में 370 अनुच्छेद की समाप्ति के लिए क्या किया। गंगा माता की एक तगारी भी सफाई क्यों नहीं हुई। गौहत्या रोकने के लिए राश्ट्रीय कानून क्यों नहीं बनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गौमास निर्यात में देश को दुनियाभर में पहले नम्बर पर लाकर खडा किया है। देष की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

जिला प्रभारी करणसिंह उचियारडा ने कहा कि नोटबंदी एक गलत निर्णय था। इससे देश को गहरा धक्का लगा है। हर क्षेत्र में निराशा फैल गई है। लोग आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीवाराम आर्य ने कहा कि कांग्रेसजन गांव गांव, ढाणी ढाणी जाकर भाजपा की गलत नीतियों से लोगों को अवगत करवाए।

कार्यक्रम को सोमेन्द्र गुर्जर, आबूरोड यूआईटी चैयरमेर हरीष चौधरी, पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख अनिता बाकोलिया, पूर्व प्रधान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नीतिराजसिंह देवडा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, सिरोही कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, षिवगंज ब्लाॅक अध्यक्ष हरीश राठौड, पूर्व प्रधान अचलाराम गेहलोत, पूर्व प्रधान मोतीसिंह देवडा, जैसाराम मेघवाल गोयली ने विचार रखे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेन्द्र सांखला, उप प्रधान षिवगंज मोटाराम देवासी, राजेन्द्र रावल, एनएसयूआई के दषरथ नरूका, युवा कांग्रेस के राजेन्द्रसिंह जाखोडा, पूर्व सरपंच भगवतसिंह देवडा, किसान नेता खीमसिंह राठौड, सिद्धार्थ गेहलोत, बाबूलाल मेघवाल उड, जितेन्द्र ऐरन इत्यादी ने भी संबोधित किया और पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व जिले के सचिव खेतसिंह तेडतिया, बालेन्दूसिंह शेखावत, उगमसिंह रोडा, खेताराम माली, पार्शद प्रकाश मीणा, पुखराज परिहार, नगर अध्यक्ष षिवगंज वजींगराम घांची, पुरुशोत्तम मीन्हास, हरीश चौधरी, प्रतापसिंह नून, पूरण कंवर, रजनी मेघवाल, प्रतिपक्ष नेता अब्बास अली, ईश्वरसिंह डाबी, परमवीरसिंह, गणपतसिंह आढा उड, मुख्तियार खान, विनोद देवडा, रताराम देवासी आल्पा शामिल थे।

कांतिलाल हीरागर बडगांव, महेन्द्र सिंह गहलोत, नटवरसिंह, जसवंतसिंह, हबीब शेख, पार्षद मारुफ हुसैन, गोपीलाल मेघवाल, जितेन्द्र सिंघी, प्रकाश धवल, सूजानसिंह सोलंकी, सुरेन्द्रसिंह सांखला, राहुल धवल, अर्जुन हीरागर, भरत हीरागर, दिनेष माली सिंदरथ, विनोद मीणा, जोरावरसिंह, राजेन्द्र माली, धनराज माली, कादिर कुरैषी, कयुब रंगरेज, मजर खान, दिनेश हीरागर, मुकेश हीरागर, कस्तुर घांची सहित काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Video…