Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
lok sabha election results 2019: Congress ahead of eight seats in Punjab - पंजाब में कांग्रेस आठ सीटों पर आगे, केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी पिछड - Sabguru News
होम Chandigarh पंजाब में कांग्रेस आठ सीटों पर आगे, केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी पिछड

पंजाब में कांग्रेस आठ सीटों पर आगे, केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी पिछड

0
पंजाब में कांग्रेस आठ सीटों पर आगे, केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी पिछड
lok sabha election results 2019: Congress ahead of eight seats in Punjab
lok sabha election results 2019: Congress ahead of eight seats in Punjab
lok sabha election results 2019: Congress ahead of eight seats in Punjab

चंडीगढ़ । लोकसभा चुनाव की मतगणना में पंजाब में बारह बजे तक मिले रूझानों में कांग्रेस सबसे अधिक आठ सीटों पर बढ़त लिये हुये है जबकि अकाली दल दो तथा उसकी सहयोगी भाजपा दो सीटों पर और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे है।

चुनाव कार्यालय से मिले रूझानों के अनुसार भाजपा के प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी अमृतसर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गुरजीत औजला से 43922 मतों से पीछे चल रहे हैं । केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल बठिंडा सीट पर अपने निकटकम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अमरिंदर राजा वडिंग से 9848 मतों से आगे हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सनी देओल से 52154 मतों से पीछे हैं।

पटियाला सीट पर कांग्रेस की परनीत काैर अपने निकटतम अकाली दल के सुरजीत रखड़ा से 93358 मतों से आगे हैं। आनंदपुर साहिब सीट से कांग्रेस के मनीष तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अकाली दल के प्रेम सिंह चंदूमाजरा से 25170 मतों से आगे हैं। संगरूर सीट पर आम आदमी पार्टी के भगवंत मान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों से 50724 मतों से आगे चल रहे हैं।

लुधियाना से कांग्रेस के रवनीत बिट्टू 48497 मतों से ,फतेहगढ साहिब में कांग्रेस के अमर सिंह 40658 मतों से, फिरोजपुर सीट पर अकाली दल के सुखबीर बादल 101144 मतों से, होशियारपुर में भाजपा के सोम प्रकाश 19754 मतों से, खडूरसाहिब से कांग्रेस के जसबीर सिंह गिल 85902 मतों, जालंधर में कांग्रेस के संतोख चौधरी 8644 मतों से आगे चल रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने तीन सीटें लुधियाना ,अमृतसर और जालंधर जीती थीं। आम आदमी पार्टी ने संगरूर , पटियाला , फतेहगढ़ साहिब और फरीदकोट सीट जीतीं थीं। भाजपा ने होशियारपुर और गुरदासपुर सीट तथा अकाली दल ने आनंदपुर साहिब ,बठिंडा ,खडूर साहिब तथा फिरोजपुर सीट जीती थी।

उसके बाद गुरदासपुर सीट पर भाजपा के सांसद विनोद खन्ना के अप्रैल 2017 में निधन के बाद इस सीट पर हुये उपचुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने यह सीट भाजपा से छीनी थी। अमृतसर से सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस सीट से इस्तीफा देने के बाद इस सीट से कांग्रेस के गुरजीत औजला जीते थे।