Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lok Sabha election results 2019 : Madhya pradesh 29 seats results live-लोकसभा चुनाव परिणाम : मध्यप्रदेश में 20 पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस आगे - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal लोकसभा चुनाव परिणाम : मध्यप्रदेश में 20 पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस आगे

लोकसभा चुनाव परिणाम : मध्यप्रदेश में 20 पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस आगे

0
लोकसभा चुनाव परिणाम : मध्यप्रदेश में 20 पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस आगे

भोपाल। मध्यप्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से शुरूआती एक घंटे के दौरान आए 23 सीटों के रुझानों में 20 पर भारतीय जनता पार्टी और 03 पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है।

यहां पहुंची प्रारंभिक खबरों के अनुसार भोपाल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से लगभग दो हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस छिंदवाड़ा, ग्वालियर और रीवा में आगे बताई जा रही है।

छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ बढ़त बनाए हुए हैं। इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर ललवानी, सतना में भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह, सीधी में भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक और खजुराहो में भाजपा प्रत्याशी वी डी शर्मा आगे चल रहे हैं।

गुना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बढ़त बनाई थी, लेकिन फिर उनके पिछड़ने की खबर भी आ रही है।