Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lok Sabha elections 2019 : BJP releases list of seven candidates-लोकसभा चुनाव : भाजपा ने सात उम्मीदवारों की सूची की जारी - Sabguru News
होम Delhi लोकसभा चुनाव : भाजपा ने सात उम्मीदवारों की सूची की जारी

लोकसभा चुनाव : भाजपा ने सात उम्मीदवारों की सूची की जारी

0
लोकसभा चुनाव : भाजपा ने सात उम्मीदवारों की सूची की जारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह के पुत्र ब्रिजेन्द्र सिंह समेत सात लोगों को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने तीन राज्यों की छह सीटों तथा एक विधान सभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी की जिसमें ब्रिजेन्द्र सिंह को हरियाणा के हिसार से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा केन्द्रीय कार्यालय द्वारा रविवार को यहां जारी सूची के अनुसार ने पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधान सभा के उपचुनाव के लिए भी एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।

पार्टी ने हरियाणा की दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें ब्रिजेन्द्र सिंह के अलावा अरविन्द शर्मा है जो राेहतक से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। जबकि मध्यप्रदेश की तीन सीटों खजुराहो पर विष्णुदत्त शर्मा, रतलाम (सुरक्षित) से जीएस डामोर तथा धार (सुरक्षित) से छत्तर सिंह दरबार तथा राजस्थान के दौसा (सुरक्षित) सीट से जसकौर मीणा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया पुरबा विधान सभा सीट से प्रत्युष कुमार मंडल को उम्मीदवार बनाया है। मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह ने पिछले दिनों जब अपने इस्तीफे की पेशकश की थी तो उनकी यह शर्त थी कि इस बार उनके बेटे को टिकट दिया जाए।