Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
lok sabha elections 2019 : congress announce Election Campaign Committee for rajasthanलोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने राजस्थान के लिए बनाई चुनाव समितियां - Sabguru News
होम Headlines लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने राजस्थान के लिए बनाई चुनाव समितियां

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने राजस्थान के लिए बनाई चुनाव समितियां

0
लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने राजस्थान के लिए बनाई चुनाव समितियां

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान के लिए चुनाव समिति, प्रचार समिति और कई अन्य समितियों का गठन किया है और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को समितियों में शामिल किया गया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के लिए इन चुनाव समितियों को मंजूरी दी है।

पार्टी ने वरिष्ठ ने अविनाश पांडे के नेतृत्व में समन्वय समिति गठित की है जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, मोहन प्रकाश, गिरजा व्यास, भंवर जितेंद्र सिंह सहित 28 सदस्य शामिल हैं। समिति में कांग्रेस के राजस्थान के प्रभारी सचिव तथा पार्टी के सहयोगी संगठनों के प्रदेश प्रमुखों को शामिल किया गया है।

प्रचार समिति का प्रमुख रघु शर्मा, सह-अध्यक्ष महेंद्र सिंह मालवीय, संयोजक सलेह मोहम्मद तथा ममता भूपेश को बनाया गया है। समिति में मुख्यमंत्री गहलोत और पार्टी के सभी सहयोगी संगठनों के प्रदेश प्रमुखों सहित 62 सदस्य शामिल हैं।

प्रचार तथा प्रकाशन समिति के प्रमुख महेश जोशी तथा सह प्रमुख अस्क अली टाक और जीआर खताना और संयोजक अशोक चंदाना को बनाया गया है। समिति में दो सह संयोजकों सहित कुल 35 सदस्य हैं।

पार्टी ने गोविंद दोतासरा को मीडिया समिति का अध्यक्ष औरअर्चना शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। समिति में सत्येंद्र सिंह राघव को संयोजक और सौद सौदी तथा प्रशांत वैवरा को सह संयोजक बनाया गया है।