

मुंबई। पश्चिमी उपनगर बोरीवली में सोमवार को उर्मिला मातोंडकर की प्रचार रैली में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई होने के बाद मातोंडकर ने पुलिस सुरक्षा की मांग की।
माताेंडकर कांग्रेस के टिकट पर उत्तर मुंबई लोकसभा चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं और इनके खिलाफ भाजपा के गोपाल शेट्टी हैं। शेट्टी ने पिछले लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस के संजय निरुपम को हराया था।
उन्होंने कहा कि उनकी जान को खतरा है इसलिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि डर पैदा करने के लिए यह सब किया गया। हो सकता है कि आगे चल कर इस तरह के मामले हिंसक रूप लें ले, इसलिए हमने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई है।
मातोंडकर सोमवार को बोरीवली में अपना प्रचार कर रही थी उसी दौरान भाजपा के समर्थक मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई।