Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lok Sabha Elections 2019 : Will probe Rafale deal if voted to power says congress-राफेल लड़ाकू विमान खरीद सौदे की जांच कराएगी कांग्रेस - Sabguru News
होम Delhi राफेल लड़ाकू विमान खरीद सौदे की जांच कराएगी कांग्रेस

राफेल लड़ाकू विमान खरीद सौदे की जांच कराएगी कांग्रेस

0
राफेल लड़ाकू विमान खरीद सौदे की जांच कराएगी कांग्रेस
Lok Sabha Elections 2019 : Will probe Rafale deal if voted to power says congress
Lok Sabha Elections 2019 : Will probe Rafale deal if voted to power says congress

नई दिल्ली। फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीद सौदे में घोटाले का आरोप लगा रही कांग्रेस ने कहा है कि सत्ता में आने पर वह इस सौदे सहित पिछले पांच साल में किए गए सभी सौदों की जांच कराएगी।

कांग्रेस के आज यहां जारी घोषणा पत्र में भ्रष्टाचार मिटाने पर जोर देेते हुए कहा गया है कि पार्टी सत्ता में आने पर बिना भेदभाव के भ्रष्टाचार विरोधी कानून को सख्ती से लागू करेगी। फ्रांस के साथ राफेल सौदे और पिछले पांच साल में भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किए गए अन्य सौदों की भी जांच कराई जाएगी।

पार्टी ने कहा है कि उन कारकों और परिस्थितियों की भी जांच की जाएगी जिनमें पिछले पांच वर्षों के दौरान अनेक भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों को देश छोड़ने की इजाजत दी गई। इन सभी भगोड़ों को वापस लाकर उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से सरकार को राफेल सौदे पर घेरने में जुटी है। गांधी ने इस संबंध में कई बार सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है और आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने उद्योगपति मित्र को फायदा पहुंचाया है।