Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
lok sabha polls 2019 : BJP SC/ST morcha maha sammelan in ajmer-विजय संकल्प संवाद महासम्मेलन के जरिए बीजेपी ने जुटाया समर्थन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer विजय संकल्प संवाद महासम्मेलन के जरिए बीजेपी ने जुटाया समर्थन

विजय संकल्प संवाद महासम्मेलन के जरिए बीजेपी ने जुटाया समर्थन

0
विजय संकल्प संवाद महासम्मेलन के जरिए बीजेपी ने जुटाया समर्थन

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर लोकसभा क्षेत्र के एससी एसटी वर्ग के शुक्रवार को मुख्य चुनाव कार्यालय पर आयोजित विजय संकल्प संवाद महासम्मेलन में बड़ी संख्या में एससी-एसटी वर्ग के लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया। सभी का मत था कि बीजेपी ने सदा उनके हित में कार्य किया है, जबकि कांग्रेस ने उनका सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग में कांग्रेस भ्रम फैलाने की कोशिश करती रही है कि भाजपा आरक्षण समाप्त कर देगी। भाजपा ने ना ऐसा किया है ना ही ऐसा करेगी। अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग कांग्रेस के भ्रम में नहीं फंसेगा और कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगा।

सामने दिख रही हार से घबराए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बौखलाहट में राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर सवाल उठाकर साबित कर दिया कि वे एससी एसटी वर्ग को आगे बढ़ता देखकर खुश नहीं है। रामनाथ कोविंद योग्यता के आधार पर राष्ट्रपति बने हैं। वे सर्वोच्च न्यायालय के विद्वान अधिवक्ता के साथ साथ दो बार राज्यसभा की सदस्य भी रहे हैं। रामनाथ कोविंद ने सदा इस देश हित में कार्य किया है। कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि एससी-एसटी वर्ग का कोई व्यक्ति आगे बढ़े।

भाजपा की सभी सरकारों ने एससी एसटी वर्ग के कल्याण के लिए विशेष ध्यान दिया है। अटल सरकार में भी एससी और एसटी के लिए दो अलग वर्गो में विशेष लाभ दिया था। अटलजी ने अपने भाषण में भी कहा था कि हमारी सरकार मनुवाद पर नहीं संविधान के आधार पर चलेगी।

बाबा साहब ने जिस प्रकार समाज से विषमताओं को दूर करने के लिए कार्य किया था उसी प्रकार मोदी सरकार ने भी समाज की विषमताओं को दूर करने के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ में लेकर सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ कार्य किया है।

वर्तमान चुनाव देश को बचाने, विकास के रास्ते पर चलने का है। यह सब केवल मोदी सरकार ही कर सकती है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का कार्य केवल मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व करता ही कर सकता है। ऐसे में हमें एकजुट होकर मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करना होगा।

मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी महिंद्रा ने कहा कि 1956 से देश बाबा साहब को भारत रत्न देने की मांग कर रहा था, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने बाबा साहेब को भारत रत्न देने से इनकार कर दिया। इसके बाद इंदिरा गांधी ने भी इन्हें भारत रत्न नहीं दिया। राजीव गांधी ने भी बाबा साहेब को उनका वाजिब सम्मान नहीं दिया।

गौरतलब है कि भारत रत्न दिए जाने की बार-बार उठने वाली मांग को भी कांग्रेस पार्टी लगातार खारिज करती रही। हालांकि 1990 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थित राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार ने सुब्रमण्यम स्वामी की पहल पर बाबा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया।

राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू तो विशेष तौर पर बाबा साहब को अपना प्रतिद्वंद्वी मानते थे, यही कारण था कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के लिए कोई राष्ट्रीय स्मारक नहीं बनने दिया। दूसरी ओर भाजपा के शासन काल में बाबा साहेब अंबेडकर को उचित सम्मान दिया गया। भाजपा की सरकार ने उनके जन्म स्थान महू में राष्ट्रीय स्मारक बनवाया। नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद महू जाकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी।

अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के खिलाफ बाबा साहेब ने काफी मुखर होकर अपने विचार रखे थे। हालांकि पंडित नेहरू ने बाबा साहब की बात नहीं मानी और देश पर धारा 370 जबरन थोप दी। बाबा साहेब के विचारों को इस तरह से खारिज कर कांग्रेस ने देश के नाम एक ऐसी समस्या कर दी जो किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए थी। जिस दिन यह अनुच्छेद बहस के लिए आया उस दिन बाबा साहब ने इस बहस में हिस्सा नहीं लिया ना ही उन्होंने इस अनुच्छेद से संबंधित किसी भी सवाल का जवाब दिया।

सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी, लोकसभा संयोजक सुरेश सिंह रावत, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, लोकसभा प्रभारी देवी सिंह भूतड़ा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा जिला प्रमुख वर्णन हो गया एससी एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ओएस जेदिया, कार्यक्रम संयोजक मातादीन समेत बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संचालन अनिल नरवाल ने किया।