Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
lok sabha polls 2019 : Congress fields CJ Chavda against Amit Shah from gandhinagar-अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा - Sabguru News
होम Delhi अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा

अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा

0
अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा
lok sabha polls 2019 : Congress fields CJ Chavda against Amit Shah from gandhinagar
lok sabha polls 2019 : Congress fields CJ Chavda against Amit Shah from gandhinagar

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ गांधीनगर लोकसभा सीट से गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीजे चावड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। चावड़ा गांधीनगर उत्तर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं।

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को रांची से जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रनीत कौर को पटियाला और पवन के बंसल को चंडीगढ़ से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में गुजरात और हिमाचल प्रदेश से एक-एक, झारखंड से तीन, कर्नाटक से दो, ओडिशा से दो, पंजाब से छह, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से एक और दादरा नागर हवेली से एक उम्मीदवार की घोषणा की है।

कांग्रेस की इस सूची में पंजाब के गुरुदासपुर से सुनिल जाखड़ जबकि अमृतसर से गुरजीत सिंह ओजला और लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू का नाम शामिल है।