Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
lok sabha polls 2019 : vasundhara raje addresses public meeting in jhunjhunu-कांग्रेस के राज में बढ़ रहे हैं महिलाओं पर अत्याचार : वसुंधरा राजे - Sabguru News
होम Headlines कांग्रेस के राज में बढ़ रहे हैं महिलाओं पर अत्याचार : वसुंधरा राजे

कांग्रेस के राज में बढ़ रहे हैं महिलाओं पर अत्याचार : वसुंधरा राजे

0
कांग्रेस के राज में बढ़ रहे हैं महिलाओं पर अत्याचार : वसुंधरा राजे

झुंझुनूं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं।

राजे ने आज झुंझुनू के गुढागौड़जी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन महीने में महिलाओं पर अत्याचारों में 16 फीसद इजाफा हुआ है। उदयपुरवाटी क्षेत्र में 23 दिनों में दुष्कर्म की नौ घटनाएं हुईं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। राज्य में बहन-बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे राजस्थान में पेयजल संकट बढ़ रहा है। गत भाजपा सरकार में पेयजल से संबंधित काफी योजनाएं शुरु हुईं, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही उन योजनाओं को रोक दिया। कांग्रेस झूठ के दम पर सत्ता पाने में माहिर है जबकि भाजपा अपने काम की बदौलत सत्ता में आती है। आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को जिताना ही एकमात्र मुद्दा है।

इससे पहले झुंझुनू से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र खींचड़ ने कहा कि झुंझुनूं जिले की जनता गत चुनावों की तरह एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताने के लिए तैयार है।

सभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि गत भाजपा सरकार में लिंगानुपात को लेकर काफी सुधार हुए। राज्य की कांग्रेस सरकार संवेदनहीन सरकार है। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं जिले में भाजपा के प्रत्याशी नरेंद्र खींचड़ को जिताकर नरेंद्र मोदी को मजबूत करना है।