Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अमिता बिडला ने की पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अमिता बिडला ने की पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना

अमिता बिडला ने की पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना

0
अमिता बिडला ने की पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना

अजमेर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की पत्नि अमिता बिड़ला ने आज अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर पहुंच कर पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना की एवं ब्रह्मा मंदिर में ब्रह्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बिड़ला अपनी दो दिवसीय यात्रा पर अजमेर में है। उन्होंने आज पवित्र पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर विधिवत पूजापाठ के साथ दुग्धाभिषेक किया तथा जगतपिता ब्रह्माजी के मंदिर में उनके दर्शन कर जगत कल्याण की कामना की।

तीर्थ पुरोहितों ने पुष्कर सरोवर की दुर्दशा एवं पुष्कर के अवरूद्ध विकास के मुद्दों को उठाया जिस पर अमिता बिड़ला ने पुष्कर का विकासकार्य ठप होने को दुर्भाग्य पूर्ण बताया।

उन्होंने पुरोहितों को भरोसा दिया कि उनकी मांग को आगे पहुंचाया जाएगा और हिन्दुओं के इस पवित्र तीर्थ के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर संत कृष्णानंद महाराज, पूर्व अध्यक्ष सूरजनारायण पाराशर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि अमिता बिड़ला ने अजमेर में लाडली घर पहुंचकर संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय संत कृष्णा नंद महाराज से भी मुलाकात की। ये उनकी शिष्टाचार भेंट बताई जा रही है।