Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राममंदिर बन सकता है एकता और भाईचारे का प्रतीक : अशोक गहलोत - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur राममंदिर बन सकता है एकता और भाईचारे का प्रतीक : अशोक गहलोत

राममंदिर बन सकता है एकता और भाईचारे का प्रतीक : अशोक गहलोत

0
राममंदिर बन सकता है एकता और भाईचारे का प्रतीक : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भगवान राम का मंदिर देश में एकता और भाईचारे का प्रतीक बन सकता है।

गहलोत ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए हुए शिलान्यास के अवसर पर आज सोशल मीडिया पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारी संस्कृति और सभ्यता में एक अद्वितीय स्थान रखते हैं।

उनका जीवन हमें सच्चाई, न्याय, सभी की समानता, करुणा और भाईचारा सिखाता है। हमें एक समतामूलक समाज की स्थापना करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का मंदिर हमारे देश में एकता और भाईचारे का प्रतीक बन सकता है।

विधानसभा अध्यक्ष डा सीपी जोशी ने राममंदिर निर्माण के भूमिपूजन के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस मौके खुशी जताते हुए कहा कि वन नगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम विराजने वाले हैं। आज के इस ऐतिहासिक, अद्वितीय, कल्याणकारी एवं शुभ दिन पर मैं अत्यंत भावुक एवं आंनदित हूं। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं भी दी।

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के शिलान्यास पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई दी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनकी कोशिश एवं आशीवा्रद से यह शुभ दिन देखने का अवसर मिला।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस मौके खुशी जताई और कहा कि जय श्री राम। अच्छा लगा, श्रीराम काल्पनिक नहीं हैं, आप विश्व इतिहास की प्रमुख घटना के साक्षी बने, प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का दिव्य शुभारंभ हुआ है,भविष्य आमंत्रण दे रहा है विश्व पटल पर वन्देभारत की गूंज स्वाभिमान के साथ होगी। इस मौके सचिन पायलट ने भी देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।