
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार के कड़े रुख और हाल ही में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिशोध अधिनियम के पारित होने के बाद भी प्रदेश में लव जेहाद की घटनाएं नही रुक रहीं हैं।
ताजा मामला उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर कस्बे का है। जहां एक मुस्लिम युवक ने एक हिन्दू लड़की का शादी के लिए अपहरण कर जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया।
लड़की के पिता की तहरीर पर जलेसर थाने में आईपीसी की धारा 366 और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिशोध अधिनियम के तहत 6 नामजद और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों की तलाश में 8 टीमें भेजीं हैं। इस मामले में पुलिस ने अबतक दो महिलाओं सहित 14 आरोपियों को जेल भेजा है।
परंतु लड़का सहित मुख्य नामजद 5 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आज गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हैदर अली, महमूद, महफूज, अंसार हुसैन, अंतार हुसैन, शाहिद हुसैन, रमजानी और एक महिला आमरीन शामिल है।
इसके अतिरिक्त फ़रार चल रहे 5 नामजद आरोपियों जाविद, नाजिर, रोशन जहां, साजिद और रिजवाना पर 25/25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है और न्यायालय से इनकी कुर्की के लिये वारंट आज ले लिए गए हैं। जाविद नाम का लड़का, लड़की को अपने साथियों के साथ किडनेप कर दिल्ली ले गया था जिसने वहां पर उसका धर्म परिवर्तन कराके उससे निकाह भी कर लिया है।
पिछले 17 नवम्बर को जलेसर कस्बा निवासी जाविद द्वारा एटा के जलेसर कस्बे से 21 साल की बीए की छात्रा लड़की को जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करवाने के लिए अपहरण किया गया था।