Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
love sehrawat and yashika weddingविवाह बंधन में बंधे लव सहरावत और यशिका - Sabguru News -
होम India City News विवाह बंधन में बंधे लव सहरावत और यशिका

विवाह बंधन में बंधे लव सहरावत और यशिका

0
विवाह बंधन में बंधे लव सहरावत और यशिका

नई दिल्ली। पद्मभूषण से सम्मानित महाबली सतपाल के पुत्र एवं तांग सू डू फेडरेशन के अध्यक्ष लव सहरावत यशिका के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं।

महाबली सतपाल और वीना सहरावत के पुत्र लव का विवाह डॉ हितेश राठी और दीपिका की पुत्री यशिका से रविवार को संपन्न हुआ। यशिका बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। लव तांग सू डू फेडरेशन के अध्यक्ष हैं।

योग गुरु बाबा रामदेव ने इस अवसर पर नव दम्पती को आशीर्वाद दिया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, महाराष्ट्र के तीन सांसद और दिल्ली के सात विधायक इस मौके पर मौजूद थे और उन्होंने लव-यशिका को अपना आशीर्वाद दिया।

दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार, ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और क्रिकेटर अमित मिश्रा सहित कई खिलाड़ी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

कौन है बेहतर COMPARE WAR

 

View this post on Instagram

 

Now Amy Jackson going to break all record by robot 2 movie she become a Robot in this movie. #robot #amyjackson #bollywood

A post shared by comparewar (@comparewar18) on