Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर लगातार दूसरे माह भी सस्ता - Sabguru News
होम Business घरेलू रसोई गैस सिलेंडर लगातार दूसरे माह भी सस्ता

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर लगातार दूसरे माह भी सस्ता

0
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर लगातार दूसरे माह भी सस्ता

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में जारी गिरावट के बीच देश में रसोई गैस लगातार दूसरे महीने सस्ती हुई है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत एक अप्रेल से 61.50 रुपए घटाकर 744 रुपए कर दी गई है। मार्च में इसकी कीमत 805.50 रुपए थी।

सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में इसके अनुरूप कर का हिस्सा कम हो जाएगा। कोलकाता में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 65 रुपए घटकर 744.50 रुपए, मुंबई में 62 रुपए घटकर 714.50 रुपए और चेन्नई में 64.50 रुपए घटकर 761.50 रुपए रह गई है।