Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लखनऊ की लड़की की धोखे से मुंबई में शादी, अस्मत लुटी - Sabguru News
होम Breaking लखनऊ की लड़की की धोखे से मुंबई में शादी, अस्मत लुटी

लखनऊ की लड़की की धोखे से मुंबई में शादी, अस्मत लुटी

0
लखनऊ की लड़की की धोखे से मुंबई में शादी, अस्मत लुटी

लखनऊ। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर तथा सामाजिक कार्यकर्ता उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने मुंबई तथा लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को लखनऊ की एक लड़की की कथित रूप से मुंबई में धोखे से शादी कर वहां ले जाने तथा उसके साथ गलत काम किए जाने के आरोपों की शिकायत की है।

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्हें कल एक लड़की का फोन आया जिसने कहा कि उसे बहुत ही अर्जेंट बात करनी है। उसने कहा कि आज से करीब डेढ़ माह पूर्व उनकी शादी हुई थी जो उनके चाचा ने करवाई थी। उसने कहा कि वह मुंबई आई है। उसे बताया गया था कि जिनसे उसकी शादी हुई है उनकी पत्नी का देहांत हो गया है।

मुंबई आकर पता चला कि वह धोखे की शादी थी। लड़की ने बताया कि उसके द्वारा इसका विरोध किए जाने पर उसे मारा-पीटा गया तथा उस व्यक्ति ने अपने लड़के से उस लड़की के साथ गलत काम करवाया।

लड़की ने कहा कि वह मुंबई में किसी को नहीं जानती है। लखनऊ में उसका मौसी का लड़का रहता है जिसने अमिताभ तथा नूतन के बारे में बताया, जिसपर वह बात कर रही है। लड़की को अपने समस्त फैक्ट व्हाट्सएप करने को कहा गया किन्तु उसके बाद उसका कोई मेसेज नहीं आया और उसका फोन भी नहीं उठ रहा है।

अमिताभ तथा नूतन ने कहा कि बातचीत में वह लड़की जिस प्रकार से रो रही थी, उससे उसकी बात प्रथम द्रष्टया सही दिखती है। अतः उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्यवाही की मांग की है।