Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की जिला बैठक सरूपगंज में संपन्न हुई
होम Latest news भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की जिला बैठक सरूपगंज में संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की जिला बैठक सरूपगंज में संपन्न हुई

0
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की जिला बैठक सरूपगंज में संपन्न हुई
bjp office bearer during meeting of obc morcha in saroopganj
bjp sirohi, obc morcha
bjp office bearer during meeting of obc morcha in saroopganj

सबगुरु न्युज-सरूपगंज। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष मोरवाल की अध्यक्षता में व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लुंबा राम चौधरी, विधायक समाराम गरासिया, जिला उपाध्यक्ष विजय गोठवाल, हिम्मत  पुरोहित, दुर्गा राम गरासिया, उप प्रधान विनोद दवे अतिथि की उपस्थिति मे हुई ।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक समाराम गरासिया ने राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी । कार्यकर्ताओं को जोश के साथ आगामी चुनाव में जुट जाने के आहवान किया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी ने मोर्चे को संबोधित करते हुए सिरोही जिले के प्रत्येक बूथ पर संयोजक व सह संयोजक व ओबीसी के कार्यकर्ता की नियुक्ति करने के निर्देश दिए।
साथ ही कहा कि मोर्चा समाज का सबसे बड़ा तबका होने के कारण मोर्चे की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है ।  मोर्चा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए चुनावी समर में अपनी भागीदारी निभाएं।
ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष मोरवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष महामंत्रीयों को आह्वान किया कि विपक्षियों के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं है जिसके कारण कार्यकर्ताओं को निराशा हासिल हो। मोर्चा का कार्यकर्ता इतना मजबूत है की विरोधियों की धज्जियां उड़ाने के लिए काफी है।
जिला उपाध्यक्ष हिम्मत राजपुरोहित, विजय गोठवाल, दुर्गाराम गरासिया, उपप्रधान विनोद दवे ने भी संबोधित किया।मंच का संचालन जिला प्रवक्ता अवधेश जी हाडा व जिला मंत्री कार्तिक कुमावत ने किया। बैठक में ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष चौपाराम चौधरी, भंवर प्रजापत ,कांतिलाल ,नेमाराम कलबी जिला मंत्री ईश्वर वैष्णव,रामेश्वर कंसारा,सुरेश परिहार,सवाराम देवासी,बलवंत सिंह,अनिल सगरवंशी मंडल अध्यक्ष सीताराम सेन,अशोक चौधरी,कीर्ति टॉक,नारायण लोहार,लीला राम प्रजापत,शंकर लाल प्रजापत,देवाराम देवासी, बाबूलाल राव,छोगाराम लोहार, निलेश प्रजापत, मंडल महामंत्री रामलाल माली,सवाराम जणवा मौजूद थे ।
रतन लाल माली,जयंतीलाल लोहार,गौरव सैनी,भंवरलाल प्रजापत,प्रभु राम देवासी,अशोक प्रजापत मंडल उपाध्यक्ष अमृतलाल लोहार,लक्ष्मण परिहार,आयदान,हंसराज सेन बैठक व्यवस्था विजय पटेल हेमंत शर्मा द्वारा की गई थी अंत में ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री माणक प्रजापत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश जी भड़ाना का 11 तारीख को जन्म दिवस है। सभी मंडल अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर परिंडे मैं स्वच्छता कार्यक्रम कर मनाएं। जिला महामंत्री ने सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता का बैठक सफल बनाने के लिए का आभार व्यक्त किया ।