Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चंद्र ग्रहण 2018- साल के पहले चंद्र ग्रहण, 152 साल बाद बन रहा है यह संयोग - Sabguru News
होम Breaking चंद्र ग्रहण 2018- साल के पहले चंद्र ग्रहण, 152 साल बाद बन रहा है यह संयोग

चंद्र ग्रहण 2018- साल के पहले चंद्र ग्रहण, 152 साल बाद बन रहा है यह संयोग

0
चंद्र ग्रहण 2018-  साल के पहले चंद्र ग्रहण, 152 साल बाद बन रहा है यह संयोग
Lunar eclipse 2018- The first lunar eclipse of the year, is being formed after 152 years
Lunar eclipse 2018- The first lunar eclipse of the year, is being formed after 152 years

Lunar eclipse 2018- The first lunar eclipse of the year, is being formed after 152 years

नई दिल्ली: चंद्र ग्रहण ( Lunar Eclipse) साल 2018 का पहला ग्रहण है| इसे लेकर देश भर में उत्सुकता है| कई लोग इससे जुड़ी अच्छी-बुरी बातों को जांचने-परखने में लगे हैं, वहीं आज आए भूकंप (Earthquake) की वजह से यह और भी सुर्खियों में आ गया है| जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तब वह चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की किरणों को रोकती है और उसमें अपनी छाया बनाती है| इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है|

मान्यताओं के मुताबिक, चंद्र ग्रहण से घर के अपवित्र होने की बातें कही जाती हैं और भी कई तरह की अवधारणाएं चंद्र ग्रहण के साथ जोड़कर देखी जाती हैं| इसलिए पुरानी मान्यताओं में कुछ ऐसे मंत्र दिए गए हैं जिनके उच्चारण से चंद्र ग्रहण के कथित बुरे असर को कम किया जा सकता है|

शिव मंत्र, ‘ऊं नम: शिवाय’ और विष्णु मंत्र, ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है और वे इन मंत्रों को लेकर खोजबीन में लगे हैं|

31 जनवरी की रात को चांद पहले की अपेक्षा ज्यादा चमकीला दिखेगा और चांद के सुपर मून (Super Moon) और ब्लू मून (Blue Moon) रूप नजर आएंगे| बताया जा रहा है कि यह संयोग 152 साल बाद बन रहा है|

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो