Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
शाही रेलगाड़ी हेरिटेज ऑन व्हील्स में आय और पर्यटक बढ़े
होम Business शाही रेलगाड़ी हेरिटेज ऑन व्हील्स में आय और पर्यटक बढ़े

शाही रेलगाड़ी हेरिटेज ऑन व्हील्स में आय और पर्यटक बढ़े

0
शाही रेलगाड़ी हेरिटेज ऑन व्हील्स में आय और पर्यटक बढ़े
luxury royal train heritage on wheels income rises by 13%
luxury royal train heritage on wheels income rises by 13%
luxury royal train heritage on wheels income rises by 13%

जयपुर। देशी-विदेशी पर्यटकों में लोकप्रिय शाही रेलगाड़ी हेरिटेज ऑन व्हील्स (पैलेस ऑन व्हील्स) में एक वर्ष में वर्ष पर्यटकों एवं उसकी आय में बढ़ोत्तरी हुई हैं।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के नई दिल्ली में महाप्रबंधक संजीव शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पर्यटन सत्र 2017-18 में 1497 सैलानियों (54.04 प्रतिशत) यात्रियों ने यात्रा की जबकि वर्ष 2016-17 में इसमें 1373 सैलानियों (41.25 प्रतिशत) यात्रियों ने यात्रा की थी।

शर्मा ने बताया कि इसी प्रकार वर्ष 2017-18 में इस गाड़ी में 37़ 44 करोड़ रुपए की सकल आय हुई जो गत पर्यटन वर्ष 2016-17 के मुकाबले 4.22 करोड़ रुपए अधिक रही।

पैलेस ऑन व्हील्स के महाप्रबंधक प्रदीप बोहरा ने बताया कि इस पर्यटन वर्ष में सभी सुख सुविधाओं से युक्त सुपर लग्जरी हेरिटेज ऑन व्हील्स रेलगाड़ी को पैलेस ऑन व्हील्स के नाम से चलाया गया।

इसी तरह करीब 23 वर्ष पुरानी पैलेस ऑन व्हील्स को हेरिटेज ऑन व्हील्स के नाम से चलाया गया। जिसे देशी विदेशी पर्यटकों के बहुत पसंद किया।

उन्होंने बताया कि शाही रेलगाड़ियों के लिए प्रसिद्ध राजस्थान में अगले पर्यटन वर्ष में भी अच्छी संभावनाएं है और इसी अनुरूप इन शाही रेलगाड़ियों का और बेहतर प्रचार-प्रसार के साथ संचालन किया जाएगा।