Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सीहोर में लोडिंग वाहन पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 9 अन्य घायल - Sabguru News
होम India City News सीहोर में लोडिंग वाहन पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 9 अन्य घायल

सीहोर में लोडिंग वाहन पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 9 अन्य घायल

0
सीहोर में लोडिंग वाहन पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 9 अन्य घायल

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र के देलावाड़ी घाट पर आज एक लोडिंग वाहन के पलटने से उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार लोडिंग वाहन में करीब 12 श्रद्धालु सवार होकर दोपहर सलकनपुर देवीधाम जा रहे थे। तभी देलावाड़ी घाट पर यह लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में दुरियाबाई (90), सावित्रीबाई (55), फूलवतीबाई (55) की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए, जिनको एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए औबेदुल्लागंज अस्पताल भेजा गया। हादसे में वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या के मामले में आरोपी अरेस्ट

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के सेगांवा में महिला मित्र के साथ चर्चा करते हुए देखने पर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में आरोपी को आज रात्रि गिरफ्तार कर लिया गया।

उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) कुंदन सिंह मंडलोई ने बताया कि 65 वर्षीय मड़िया मानकर की हत्या के मामले में 30 वर्षीय विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि दरअसल कल रात्रि विनोद ने मड़िया मानकर को ग्राम के बाहरी हिस्से में अपनी महिला मित्र के साथ चर्चा करते हुए देख लिया था। इससे आक्रोशित होकर उसने लात घूंसों से पिटाई कर बुजुर्ग को नीचे गिरा दिया और उसके बाद लगातार पीट कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला मित्र के चरित्र पर शंका करता था।