Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
होशंगाबाद में सड़क दुर्घटना : 4 हॉकी खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल - Sabguru News
होम India City News होशंगाबाद में सड़क दुर्घटना : 4 हॉकी खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

होशंगाबाद में सड़क दुर्घटना : 4 हॉकी खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

0
होशंगाबाद में सड़क दुर्घटना : 4 हॉकी खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

होशंगाबाद। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के देहात थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में कार सवार चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रेसलपुर गांव के पास तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस वजह से चार खिलाड़ियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि ये चारों खिलाड़ी यहां हॉकी टूर्नामेंट में मैच खेलने आ रहे थे। इनमें से एक खिलाड़ी का जन्मदिन था और बताया गया है कि वे सभी अपने साथी का जन्मदिन मनाने के लिए कल रात इटारसी गए थे।

वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान शाहनवाज हुसैन निवासी इंदौर, आदर्श हरदुआ इटारसी, आशीष लाल जबलपुर और अनिकेत वरूण ग्वालियर के रुप में हुई है।