Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इंदौर में क्रेन ने दो मोटरसाइकलों को चपेट में लिया, 4 की मौत - Sabguru News
होम Breaking इंदौर में क्रेन ने दो मोटरसाइकलों को चपेट में लिया, 4 की मौत

इंदौर में क्रेन ने दो मोटरसाइकलों को चपेट में लिया, 4 की मौत

0
इंदौर में क्रेन ने दो मोटरसाइकलों को चपेट में लिया, 4 की मौत

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में आज एक क्रेन ने अचानक अनियंत्रित होकर दो मोटरसाइकलों को चपेट में ले लिया, जिससे चार लोगों की मृत्यु हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के बाणगंगा क्षेत्र में शाम को एक क्रेन शाम को गुजर रही थी। कथित तौर पर अचानक ब्रेक फेल होने के कारण क्रेन अनियंत्रित हो गई और उसने दो मोटरसाइकलों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद वह आगे चल रही बस से टकराकर रुक गयी। चारों व्यक्तियों के शव और महिला को गंभीर रूप में अस्पताल भेजा गया है।

सूत्रों ने कहा कि मृतकों के नामों का खुलासा तत्काल नहीं हो सका। गंभीर रूप से घायल महिला को बचाने की भरसक कोशिश की जा रही है। बाणगंगा पुलिस ने क्रेन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी में क्रेन के ब्रेक फेल होने की बात कही जा रही है, लेकिन इस मामले की मैकेनिकल जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दुर्घटना के बाद मौके से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और क्रेन को हटवाने के बाद यातायात सामान्य करवाया गया।

मृतकों व घायल महिला की पहचान

क्रेन हादसे में मृत और घायल व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चालीस वर्षीय महिला शारदा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज यहां एक अस्पताल में किया जा रहा है। इसके अलावा रितेश किशोरे (16) और शरद किशोरे (06) की मृत्यु हुई है। ये तीनों एक ही परिवार के बताए गए हैं। वहीं राज चंगीराम (13) और सुनील परमार (56) नाम के व्यक्तियों की मृत्यु भी हुई है।