Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मध्यप्रदेश में एक घर में लगी आग ने चार घरों को चपेट में लिया।
होम Madhya Pradesh Bhind मध्यप्रदेश में एक घर में लगी आग ने चार घरों को चपेट में लिया।

मध्यप्रदेश में एक घर में लगी आग ने चार घरों को चपेट में लिया।

0

भिण्ड । मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में एक घर में लगी आग ने चार घरों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई और कई मवेशी झुलस गये।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि रौन थाना क्षेत्र के पडौरा गांव में रामकरन सिंह राजावत के घर में अज्ञात कारणों के चलते कल आग लग गई। राजावत के घर में लगी आग ने पड़ोसी चंद्रभान सिंह, बृजकिशोर शर्मा, बडेलाल राठौर और अरविंद सिंह राजावत के घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते देखकर परिजन बाहर निकल आए। जिससे बडी जनहानि बच गई।इस हादसे में शिवम राजावत (8) की मौत हो गई। जबकि 2 बच्चे और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया गया है कि इस घटना में 2 मवेशी के अलावा गेहू, सरसों सहित गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगते ही इसकी सूचना रौन थाना और फायर बिग्रेड को दी गई। भिंड से करीब 3 घंटे बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच सकी, तब तक ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पा लिया था।