Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस विधायक पुत्र ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या - Sabguru News
होम Headlines कांग्रेस विधायक पुत्र ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

कांग्रेस विधायक पुत्र ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

0
कांग्रेस विधायक पुत्र ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

जबलपुर। मध्यप्रदेश के बरगी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक संजय यादव के छोटे पुत्र ने घर में को खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली।

सीएसपी गोरखपुर आलोक शर्मा के अनुसार हाथीताल गोरखपुर निवासी विधायक संजय यादव के पुत्र वैभव यादव (23) ने घर में खुद की कनपटी में गोली मार ली थी। गोली की आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वैभव को उपचार के लिए तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित केसवानी ने बताया कि वैभव ने आत्महत्या के लिए जिस हथियार का उपयोग किया वह बरामद नहीं हुआ है। वैभव ने किन कारणों से आत्महत्या की यह भी अभी स्पस्ष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलने पर बडी संख्या में पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए।