Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी निष्कासित - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी निष्कासित

ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी निष्कासित

0
ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी निष्कासित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने भाजपा नेता प्रीतम लोधी को एक जाति विशेष के खिलाफ सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में आज यहां पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

प्रदेश भाजपा के महामंत्री भगवानदास सबनानी ने शाम को पत्रकारों से चर्चा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रीतम लोघी को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय प्रदेश संगठन ने लिया है।

लोधी का एक वीडियो कल से वायरल हो रहा है, जिसमें वो समाज विशेष के एक कार्यक्रम में ब्राह्मणों के खिलाफ मंच से ही आपत्तिजनक टिप्पणियां करते सुनाई दे रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद से ही प्रदेश भाजपा को इस मामले को लेकर अनेक तीखी टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी के चलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उन्हें तलब किया था और लोधी ने शर्मा के समक्ष उपस्थित होकर अपनी सफाई भी दी थी।