Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
घंटानाद आंदोलन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह अरेस्ट - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal घंटानाद आंदोलन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह अरेस्ट

घंटानाद आंदोलन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह अरेस्ट

0
घंटानाद आंदोलन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह अरेस्ट
madhya pradesh BJP state president Rakesh Singh arrested during Ghanta Naad andolan
madhya pradesh BJP state president Rakesh Singh arrested during Ghanta Naad andolan

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई की ओर से आज राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए घंटानाद आंदाेलन के दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को राजधानी भोपाल में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सिंह समेत पार्टी के बहुत से पदाधिकारी और कार्यकर्ता भोपाल में कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें और पार्टी के विधायकों, पदाधिकारियों और अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को केंद्रीय जेल ले जाया गया।

पार्टी आज राज्य के सभी जिलों में घंटानाद आंदोलन कर रही है। इसके पहले पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता ढोल-मंजीरे बजाते हुए भोपाल कलेक्ट्रेट पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ता आरोप लगा रहे थे कि सरकार ‘कुंभकर्णी’ नींद में सो रही है और इसीलिए भाजपा कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए आंदोलन कर रही है।

पार्टी के आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के चारों ओर कड़ी सुरक्षा करते हुए बैरीकेड लगा दिए थे, ताकि कार्यकर्ता प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं पहुंच पाए।