Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मध्यप्रदेश उपचुनाव परिणाम : कांग्रेस मुंगावली में 2124 मतों से जीती - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal मध्यप्रदेश उपचुनाव परिणाम : कांग्रेस मुंगावली में 2124 मतों से जीती

मध्यप्रदेश उपचुनाव परिणाम : कांग्रेस मुंगावली में 2124 मतों से जीती

0
मध्यप्रदेश उपचुनाव परिणाम : कांग्रेस मुंगावली में 2124 मतों से जीती
Madhya Pradesh bypoll results : Congress wins Mungaoli assambly seat
Madhya Pradesh bypoll results : Congress wins Mungaoli assambly seat

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में  कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की बाईसाहब यादव को दो हजार एक सौ 24 मतों से पराजित कर सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा।

शाम को सभी 19 राउंंड की मतगणना के बाद घोषित किए गए नतीजे के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी को सत्तर हजार आठ सौ आठ और भाजपा प्रत्याशी को अड़सठ हजार छह सौ चौरासी मत मिले। चुनाव मैदान में कुल तेरह प्रत्याशी थे। शेष प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।

वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह कालूखेड़ा ने भाजपा के राव देशराज सिंह यादव को 20 हजार सौ से अधिक मतों से शिकस्त दी थी। कुछ समय पहले कालूखेड़ा के निधन के कारण यहां उपचुनाव कराना पड़ा।

मुंगावली विधानसभा क्षेत्र गुना संसदीय क्षेत्र के अधीन आता है, जिसका प्रतिनिधित्व संसद में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करते हैं। मुंगावली सीट काे कांग्रेस से छीनने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उनके कई मंत्रियों और प्रदेश भाजपा संगठन के कई पदाधिकारियों ने पूरी ताकत लगाई थी।