
सागर। मध्यप्रदेश के सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में आज एक दंपती अपनी दो बच्चियों के साथ फांसी के फंदे में लटका मिला, जिनमें पत्नी और दो पुत्रियों की मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बम्होरी रेगवा गांव में मनोज कुशवाहा अपने परिवार के साथ रहता था। जहां सुबह मनोज, उसकी पत्नी पूनम (32), दो बच्चियां सोनम (9) और जिया (5) अपने घर पर ही फांसी के फंदे में लटके मिले, जिनमें पूनम और दो बच्चियां सोनम तथा जिया की मौत हो गई।
मनोज को गंभीर हालत में फांसी के फंदे से उतारकर समीप के अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है।