Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन - Sabguru News
होम Breaking मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन

0
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन
Madhya Pradesh Governor Lalji Tandon passed away
Madhya Pradesh Governor Lalji Tandon passed away
Madhya Pradesh Governor Lalji Tandon passed away

लखनऊ। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का मंगलवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- बाबूजी नहीं रहे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता लालजी टंडन बीते कई दिनों से बीमार थे और उनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे टंडन ने आज सुबह 5.35 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज शाम किया जायेगा।