Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP नेताओं ने कांग्रेस के 19 MLAs के इस्तीफों की हॉर्ड कॉपी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal BJP नेताओं ने कांग्रेस के 19 MLAs के इस्तीफों की हॉर्ड कॉपी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी

BJP नेताओं ने कांग्रेस के 19 MLAs के इस्तीफों की हॉर्ड कॉपी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी

0
BJP नेताओं ने कांग्रेस के 19 MLAs के इस्तीफों की हॉर्ड कॉपी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के निवास पर पहुंचकर बंगलूर में डेरा जमाए कांग्रेस के 19 विधायकों के त्यागपत्र (हार्डकॉपी) सौंपे।

पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह बेंगलूरु से ये 19 त्यागपत्र लेकर विमान से भोपाल पहुंचे। इसके बाद सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के अलावा अनेक भाजपा विधायक पैदल मार्च करते हुए अध्यक्ष के निवास पर पहुंचे।

पूर्व गृह मंत्री ने मीडिया की मौजूदगी में अध्यक्ष को 19 विधायकों के नाम पढ़कर सुनाए और त्यागपत्रों की हॉर्डकॉपी सौंपी। सिंह ने अध्यक्ष से कहा कि विधायकों ने आज दोपहर 12 से दो बजे के बीच त्यागपत्र ईमेल से आपको भेजे हैं। उनकी हॉर्डकॉपी वे स्वयं आपको सौंप रहे हैं।

सिंह ने अध्यक्ष को बताया कि 19 विधायकों ने बेंगलूरु से त्यागपत्र भेजे हैं। कुछ और कांग्रेस विधायकों ने भी आपको त्यागपत्र भेजे हैं। सिंह ने दावा करते हुए कहा कि कल तक कांग्रेस के त्यागपत्र देने वाले विधायकों की संख्या बढ़कर तीस तक हो सकती है। उन्होंने कहा कि बसपा और सपा के विधायक भी भाजपा के साथ हैं। सिंह ने कहा कि इन हालातों में राज्य की कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई है। उन्होंने अध्यक्ष से विधायकों के त्यागपत्र स्वीकार करने का आग्रह भी किया।

त्यागपत्र लेने के बाद अध्यक्ष प्रजापति ने कहा कि उन्हें त्यागपत्र दिए गए हैं। वे अभी तक सब सुन रहे थे। प्रजापति ने कहा कि वे स्थापित नियम कानूनों के तहत आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही अध्यक्ष अपने कक्ष में अंदर चले गए।

सिंह ने बताया कि गोविंद सिंह, तुलसी सिलावट, हरदीप सिंह डंग, जसपाल सिंह जज्जी, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, ओपीएस भदौरिया, मुन्नालाल गोयल, प्रद्युम्न सिंह तोमर, जसवंत जाटव, कमलेश जाटव, बृजेंद्र सिंह यादव, सुरेश धाकड़, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभुराम चौधरी, श्रीमती इमरती देवी, गिर्राज डंडोतिया, श्रीमती रक्षा संतराम, रघुराज कंसाना और रणवीर जाटव ने त्यागपत्र दिए हैं।

इसके अलावा कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह, ऐदल सिंह कंसाना और मनोज चौधरी भी अपना त्यागपत्र अध्यक्ष को भेज चुके हैं।

मध्यप्रदेश में सिंधिया समर्थक कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों के त्यागपत्र

कांग्रेस ने सिंधिया को पार्टी से निकाला, मोदी-शाह से मुलाकात

कांग्रेस विधायक ऐदल सिंह कंसाना का भी इस्तीफा, संख्या 21 पहुंची