Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में करंट लगने से छह ग्रामीणों की मृत्यु - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Chhatarpur मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में करंट लगने से छह ग्रामीणों की मृत्यु

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में करंट लगने से छह ग्रामीणों की मृत्यु

0
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में करंट लगने से छह ग्रामीणों की मृत्यु

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बिजावर क्षेत्र में आज करंट लगने के कारण छह ग्रामीणों की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक सूचना के हवाले से बताया कि महुआझाला गांव में एक मकान में हाल ही में निर्माणाधीन मकान में टैंक बनाया गया था। इस टैंक से पानी निकालने के लिए रोशनी की व्यवस्था के लिए लाइट लगाई गई थी। पानी निकालते वक्त एक व्यक्ति को करंट लगा। उसे बचाने के प्रयास में परिजनों और परिचितों ने प्रयास किया और एक एक कर छह लोगों की मृत्यु हो गई।

सूत्रों ने कहा कि मृतकों की पहचान लक्ष्मण, शंकर, मिलन, नरेंद्र, रामप्रसाद और विजय के रूप में हुई है। ये सभी एक ही परिवार से संबंधित बताए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बिजावर के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।