Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मध्यप्रदेश : भोपाल के लॉज में महिला से सामूहिक दुष्कर्म
होम Madhya Pradesh Bhopal मध्यप्रदेश : भोपाल के लॉज में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

मध्यप्रदेश : भोपाल के लॉज में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

0
मध्यप्रदेश : भोपाल के लॉज में महिला से सामूहिक दुष्कर्म
Madhya Pradesh : woman gangraped by two in Bhopal
Madhya Pradesh : woman gangraped by two in Bhopal
Madhya Pradesh : woman gangraped by two in Bhopal

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज में एक पुलिस कर्मचारी और उसके सहयोगी द्वारा एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नादरा बस स्टैण्ड के समीप स्थित एक लॉज में कल रात महिला से दुष्कर्म किया गया। विदिशा की रहने वाली महिला यहां किराए के मकान पर रह रही थी।

कल रात उसके परिचित पुलिस कर्मचारी योगेन्द्र ने लॉज में बातचीत करने के लिए बुलाया। जब महिला वहां पहुंची, तो आरोपी ने अपने के एक साथी के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पुलिस कर्मचारी योगेन्द्र और उसके एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।