Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
छह साल की बच्ची के साथ 15 साल के लडके ने किया रेप - Sabguru News
होम Breaking छह साल की बच्ची के साथ 15 साल के लडके ने किया रेप

छह साल की बच्ची के साथ 15 साल के लडके ने किया रेप

0
छह साल की बच्ची के साथ 15 साल के लडके ने किया रेप

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण के खड़ावली क्षेत्र से पुलिस ने पंद्रह वर्षीय किशोर को छह साल के बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रोें ने बताया कि आरोपी अपने आवास पर ट्यूशन पढ़ाता था और सोेमवार को लड़की जब ट्यूशन पढ़ने आई तो उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया।

लड़की ने जब घर जाकर घटना की जानकारी अपने माता -पिता को दी, तब घर वाले हक्के -बक्के रह गए और इसके बाद उन्होंने थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को किशोर को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सुधार गृह में भेज दिया गया। पुलिस ने किशोर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (ए) (बी) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया है।