

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में हरशूल पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में एक की पहचान कृष्ण पोपटघाट के रूप में की गई है जबकि दूसरा नाबालिग हैं।
पुलिस ने बताया पीड़िता अपने मां-बाप की मौत के बात अपने सगे -सम्बन्धियों के साथ जाधववाड़ी इलाके में रह रही थी। घटना की जानकारी उस समय मिली, जब पीड़िता ने अपनी चाची के साथ पुलिस थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामले की शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने पोपटघाट और अन्य जगहों पर उसे ले जाकर रेप किया। मेडिकल जांच में पीड़िता के सात महीने के गर्भवती होने की पुष्टि हुई हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता धारा 376 और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम-2012 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।