Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
8 वहशी दरिंदों ने 16 साल की लड़की का रातभर नोंचा जिस्म - Sabguru News
होम Breaking 8 वहशी दरिंदों ने 16 साल की लड़की का रातभर नोंचा जिस्म

8 वहशी दरिंदों ने 16 साल की लड़की का रातभर नोंचा जिस्म

0
8 वहशी दरिंदों ने  16 साल की लड़की का रातभर नोंचा जिस्म

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में नाबालिग लड़की का कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में यहां की विशेष पॉस्को अदालत ने आठ लड़कों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को प्रदान दी।

जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि का है, जब सभी आरोपियों ने किशोरी को समुद्र किनारे वाले गांव के एक खाली मकान में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारियों के अनुसार लड़की ने पुलिस को बताया कि एक नाबालिग लड़का उसे बहला फुसला कर ले गया और फिर सबने मिलकर अगली सुबह तक उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। पालघर जिला ग्रामीण पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार पीड़िता की उम्र 16 वर्ष है और सतपति पुलिस थाने में सभी आठ आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने शनिवार को मामला दर्ज कराया था जिसमें उसने शिकायत की थी कि उसके साथ 16 दिसंबर की रात आठ बजे से लेकर अगले दिन 17 दिसंबर सुबह 11 बजे तक बलात्कार होता रहा।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार तड़के सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार), 366 (ए), 341, 342 और 323 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं अंतर्गत तहत मामला दर्ज किया है।

भिंड में नाबालिग का देह शोषण कर देह कारोबार में धकेला, दो अरेस्ट

रिश्ते की नाबालिग भतीजी से रेप के प्रयास के दोषी को 7 साल जेल