Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र में भाजपा विधायक शिवाजी कार्दिले अरेस्ट
होम Headlines महाराष्ट्र में भाजपा विधायक शिवाजी कार्दिले अरेस्ट

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक शिवाजी कार्दिले अरेस्ट

0
महाराष्ट्र में भाजपा विधायक शिवाजी कार्दिले अरेस्ट
Maharashtra : BJP MLA Shivaji Kardile Arrested
Maharashtra : BJP MLA Shivaji Kardile Arrested
Maharashtra : BJP MLA Shivaji Kardile Arrested

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में पुलिस अधीक्षक दफ्तर में कथित रूप से तोड़फोड़ करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी विधायक शिवाजी कार्दिले को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

कार्दिले पर शिव सेना के दो विधायकों की हत्या में कथित संलिप्तता का भी आरोप है। कार्दिले एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधानपरिषद सदस्य अरूण जगत पर शिव सेना नेताओं की हत्या में संलिप्त रहने का आरोप है।

इन दोनों ने शिवसेना नेताओं की हत्या के मामले में गिरफ्तार राकांपा विधायक संग्राम जगत की पुलिस हिरासत में रखे जाने के दौरान एसपी दफ्तर में तोड़फोड़ किया था। ये तीनों जनप्रतिनिधि रिश्तेदार हैं।