Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Maharashtra election CM Devendra Fadnavis filed nomination - Sabguru News
होम Headlines महाराष्ट्र चुनाव: CM देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर से दाखिल किया नामांकन

महाराष्ट्र चुनाव: CM देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर से दाखिल किया नामांकन

0
महाराष्ट्र चुनाव: CM देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर से दाखिल किया नामांकन
Maharashtra election CM Devendra Fadnavis filed nomination from Nagpur
Maharashtra election CM Devendra Fadnavis filed nomination from Nagpur
Maharashtra election CM Devendra Fadnavis filed nomination from Nagpur

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है। महराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संग रोड शो करने के बाद नागपुर की साउथ वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस दक्षिण-पश्चिमी नागपुर से, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल से, जबकि कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी हरियाणा के सांपला से चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन से पहले फडनवीस ने नामांकन दाखिल करने से पहले नागपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इसके बाद नागपुर में उन्होंने रोड शो किया।

रोड शो के दौरान फडणवीस के साथ उनकी पत्नी अमृता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी साथ रहे। सीएम फडणवीस ने लोगों से समर्थन मांगा तो वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी भाजपा को वोट देने की अपील की। देवेंद्र फड़णवीस की सीट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। नागपुर दक्षिण-पश्चिम गांव महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पड़ता है। यह विधानसभा नागपुर संसदीय क्षेत्र में आता है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।