Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र : बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत - Sabguru News
होम India City News महाराष्ट्र : बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

महाराष्ट्र : बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

0
महाराष्ट्र : बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

नंदुरबार। महाराष्ट्र के नागपुर सूरत राजमार्ग पर सोंगड़ शहर के समीप पोखरण गांव में हुए एक भीषण हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार शाम को गुजरात राज्य परिवहन बस कुशलगढ़ से उकाई की ओर जा रही थी कि पोखरण आश्रम स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक टैंकर से बस टकरा गई, उसी समय एक क्रूजर वाहन ने बस को पीछे से टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर 12 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में से चार क्रूजर वाहन सवार यात्री और आठ बस सवार थे। क्रूजर वाहन में 16 लोग सवार थे जिसमें से 12 अन्य बुरी तरह घायल हो गए। सभी यात्री नासिक जिला के माले गांव के थे। वे सूरत से मालेगांव आ रहे थे। घायलों का सोंगड़, बयारा और सूरत के अस्पतालाें में इलाज चल रहा है।