Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ठाणे के डोंबिवली शहर में नाबालिग बालिका से 9 माह तक गैंगरेप, :24 अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking ठाणे के डोंबिवली शहर में नाबालिग बालिका से 9 माह तक गैंगरेप, :24 अरेस्ट

ठाणे के डोंबिवली शहर में नाबालिग बालिका से 9 माह तक गैंगरेप, :24 अरेस्ट

0
ठाणे के डोंबिवली शहर में नाबालिग बालिका से 9 माह तक गैंगरेप, :24 अरेस्ट

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पास डोंबिवली शहर में एक किशोरी के साथ 9 माह तक सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्ता कराले ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस वारदात का मुख्य अभियुक्त ने इस साल जनवरी में नाबालिग पीड़िता के साथ सबसे पहले दुष्कर्म किया तथा पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी बना लिया। पुलिस इस मामले के बाकी तीन अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

मुख्य आरोपी की तरह ही अन्य आरोपियों ने भी किशोरी का वीडियो बना लिया और उसके जरिये उसके साथ विभिन्न स्थानों पर कई बार दुष्कर्म किया। डोंबिवली, बदलापुर, रबाले और मुर्बाद जैसे स्थानों पर भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता ने बुधवार को जब पुलिस के समक्ष शिकायत की तो इस मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहित की धारा 376 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कल्याण स्थित सत्र अदालत ने गिरफ्तार सभी 24 आरोपियों को 29 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया जबकि दोनों नाबालिगों को भिवंडी सुधार गृह में भेज दिया गया है।