Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ठाणे में छह साल की दृष्टिबाधित सौतेली बेटी के साथ रेप, आरोपी पिता अरेस्ट - Sabguru News
होम India City News ठाणे में छह साल की दृष्टिबाधित सौतेली बेटी के साथ रेप, आरोपी पिता अरेस्ट

ठाणे में छह साल की दृष्टिबाधित सौतेली बेटी के साथ रेप, आरोपी पिता अरेस्ट

0
ठाणे में छह साल की दृष्टिबाधित सौतेली बेटी के साथ रेप, आरोपी पिता अरेस्ट

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक 44 वर्षीय व्यक्ति को अपनी छह वर्षीय दृष्टिबाधित सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर काड ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी पिता पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अलावा बाल यौन शोषण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मां ने एक वर्ष पहले पति के निधन के बाद आरोपी व्यक्ति से विवाह किया था।

आरोपी व्यक्ति पिछले एक साल से लगातार बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची की मां जब काम के लिए घर से बाहर जाती थी तो व्यक्ति अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करता था और विरोध करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। पुलिस के मुताबिक मेडिकल जांच के दौरान बच्ची के निजी अंगों पर भी चाेट के निशान पाए गए हैं।

आरोपी व्यक्ति को स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिसके बाद उसे एक सप्ताह के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। यह व्यक्ति एक निजी कंपनी में काम करता है।