Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भाई-बहन की हत्या, दो अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भाई-बहन की हत्या, दो अरेस्ट

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भाई-बहन की हत्या, दो अरेस्ट

0
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भाई-बहन की हत्या, दो अरेस्ट
Two people killed and one wounded in broad daylight in Kushinagar

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में नौ जून की रात को एक भाई और बहन की नृशंस दोहरे हत्याकांड के बाद तनाव काफी बढ़ गया है और पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के पीछे का रहस्य का पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा है कि हत्या पीड़ित के चचेरे भाई और उसके बहनोई ने सोने के लिए की थी जो पीड़ित के घर में रखी हुई थी।

शहर पुलिस आयुक्त चिरंजीव प्रसाद ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शहर के अपराध दस्ते ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी किया गया सोना भी बरामद कर लिया है।

पकड़े गए दोनों आरोपी सतीश कालूराम खंदड़े (पचान वडगांव के निवासी) और अर्जुन देवचंद राजपूत (वैजापुर के निवासी) है। गिरफ्तार आरोपी सतीश, पीड़ित का चचेरा भाई है जबकि अर्जुन उसका जीजा है। प्रसाद ने कहा की दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया।

गौरतलब है कि किशोर भाई- बहन की हत्या कंकोरबेन नगर स्थित उनके घर में ही गला काट कर किया गया और घर से नकदी और सोना लूट लिया गया था। पीड़ित की पहचान किरण राजपूत (19) और सौरभ (16) के रूप में हुई है।