
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में सोमवार को भगवान शिव की पूजा एवं रूद्राभिषेक किया।
मुख्यमंत्री ने यहां परिसर में शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोचार और परम्परा के अनुसार विधि विधान से भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व अंधकार तथा अन्याय पर नियंत्रण पाने का प्रतीक है।
शिव योग में आध्यात्मिक चिन्तन और बौद्धिक कार्य करना भी शुभ माना जाता है। यह पर्व हमें लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा भी प्रदान करता है।