Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महात्मा जयोतिबा फुले सामाजिक क्रांति के अग्रदूत : वसुंधरा राजे
होम Rajasthan Jaipur महात्मा जयोतिबा फुले सामाजिक क्रांति के अग्रदूत : वसुंधरा राजे

महात्मा जयोतिबा फुले सामाजिक क्रांति के अग्रदूत : वसुंधरा राजे

0
महात्मा जयोतिबा फुले सामाजिक क्रांति के अग्रदूत : वसुंधरा राजे
Mahatma Jyotiba Phule forerunner of social revolution : Vasundhara Raje
Mahatma Jyotiba Phule forerunner of social revolution : Vasundhara Raje

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने महात्मा ज्योतिबा फुले को सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताते हुये उनकी जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राजे ने महात्मा फूले जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को अपने संदेश में कहा कि उन्होंने गरीब, दलित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान तथा सामाजिक जड़ताओं व कुरीतियों को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने महिलाओं के कल्याण व उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने में भी अहम योगदान दिया।

उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि महात्मा ज्योतिबा फुले के सिद्धांतों को अपनाकर प्रदेश व देश में भाईचारा तथा समरसता स्थापित करने में अपनी भूमिका निभाएं।

VIDEO ‘दलित और पिछडे वर्ग के मसीहा थे महात्मा ज्योतिबा फुले’