Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
mahindra launches mojo abs bike in india know price - Sabguru News
होम Business Auto Mobile Mahindra Mojo 300 एबीएस भारत में हुई लॉन्च

Mahindra Mojo 300 एबीएस भारत में हुई लॉन्च

0
Mahindra Mojo 300 एबीएस भारत में हुई लॉन्च
mahindra launches mojo abs bike in india
mahindra launches mojo abs bike in india
mahindra launches mojo abs bike in india

नई दिल्ली। महिंद्रा टू-व्हीलर्स ने Mahindra Mojo 300 एबीएस को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस अपडेटेड बाइक को लिस्ट कर दिया है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये है। बाइक को ड्यूल चैनल एबीएस से लैस किया गया है। साथ ही इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट भी हुए हैं।

एबीएस वाली अपडेटेड महिंद्रा मोजो में पहले फ्यूल टैंक के नीचे गोल्डन डबल-ट्यूब दिया गया था, जिसे रिप्लेस करके अब ब्लैक ट्यूब दिए गए हैं। पहले महिंद्रा मोजो 300 के फ्रंट में अपसाइड डाउन  फ्रंट फोर्क्स दिए गए थे, अपडेटेड बाइक के फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स हैं।

मैकेनिकली बाइक पुराने मॉडल की तरह ही है। मोजो 300 एबीएस में 295cc का इंजन है, जो 26.3 PS का पावर और 30 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। यही इंजन जावा मोटरसाइकल्स में भी दिया गया है। एबीएस वाली महिंद्रा मोजो की बुकिंग शुरू कर दी गई है।