Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Mahindra launches XUV300 with BS6 engine - Sabguru News
होम Business Auto Mobile BS6 इंजन के साथ Mahindra ने लॉन्च की XUV300, जानें कीमत और फीचर्स

BS6 इंजन के साथ Mahindra ने लॉन्च की XUV300, जानें कीमत और फीचर्स

0
BS6 इंजन के साथ Mahindra ने लॉन्च की XUV300, जानें कीमत और फीचर्स
Mahindra launches XUV300 with BS6 engine
Mahindra launches XUV300 with BS6 engine
Mahindra launches XUV300 with BS6 engine

ऑटो डेस्क। दिग्गज कार निर्माता कंपनी Mahindra ने SUV XUV300 को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने सिर्फ पेट्रोल इंजन में उतारा है। ऐसे में अब कार की कीमत में भी इजाफा हुआ है। तो चाहिए जानें नई कीमत और फीचर्स –

BS6 Mahindra SUV XUV300 price
BS6 Mahindra XUV300 की एक्स शोरूम कीमत 8.30 लाख से 11.84 लाख रुपये के बीच है। BS4 के मुकाबले इसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये ज्यादा है।

BS6 Mahindra SUV XUV300 engine
BS6 कम्प्लायंट 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। यह इंजन 5,000 rpm पर 110 bhp की पावर और 2,000-3,500 rpm पर 200 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस है।

BS6 Mahindra SUV XUV300 features
इसमें ड्यूल एयरबैग्स, एबीएस, सभी वील्ज में डिस्क ब्रेक, एलईडी टेल लाइट्स और चारों पावर विंडो जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड यानी बेस वेरियंट से ही दिए गए हैं। 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स कैमरा और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।