
परबतसर। मैं साहस हूं एवं शक्ति कांग्रेस जन की आवाज कार्यक्रम का बुधवार को नागौर जिला महिला अध्यक्ष गीता सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि AICC सदस्य एवं नागौर महिला कांग्रेस प्रभारी मुन्नी गोदारा रहीं। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत व PCC सदस्य जगदीश नारायण शर्मा रहे।
कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मुन्नी गोदारा ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानी होगी और साहस व हिम्मत के साथ कांग्रेस के हाथ मजबूत करने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को संगठित होना होगा।
पीसीसी सदस्य शर्मा ने कहा की आम जनता भाजपा सरकार की रीति निति से जनता त्रस्त हो चुकी है। जिलाध्यक्ष गैसावत ने केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों को भेदभाव पूर्ण बताया। पीसीसी सदस्य लच्छाराम बडारडा ने कहा कि शक्ति एप एवं मैं साहस हूं कार्यक्रम को मजबूत करने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है।
नागौर महिला जिलाध्यक्ष गीता सोलंकी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जन विरोधी भाजपा सरकार को जड से उखाड़ फेंकने में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में महिलाओं पर अत्याचारों की फेहरिस्त बढती ही जा रही है। इसका कडा विरोध किया जाएगा।
पूर्व विधायक मोहन लाल चौहान, पूर्व विधायक बिरदा राम, लक्ष्मी पटेल, गीता बरबड, प्रधान रतनी देवी, नगर पालिका चेरमेन रूचि बोहरा, दलपत सिंह रूणिजा, ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश जोसी, मकराना ब्लॉक अध्यक्ष भवरा राम डुडी ,अनवर गहलोत , रमेश बोहरा, राम करण बावरी, नगर पालिका उप चेरमेन लोकेश सैनी, दिनेश सैनी, गणेश सोलंकी, पनालाल सैनी, भवरा राम डुडी, मृदुला कोठारी, सुभीता सिंह बिजारणीया, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सोनी, किरण सोलंकी, किरण दग्दी, गीता डुडी, माया देवी सैनी, मुन्नी देवी, नौरती देवी सैनी व अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।