Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नीलकंठ मंडी भगवान का अभिषेक कर लगाया अन्नकूट का भोग - Sabguru News
होम Latest news नीलकंठ मंडी भगवान का अभिषेक कर लगाया अन्नकूट का भोग

नीलकंठ मंडी भगवान का अभिषेक कर लगाया अन्नकूट का भोग

0
नीलकंठ मंडी भगवान का अभिषेक कर लगाया अन्नकूट का भोग

मकराना। शहर के पुराना डाकबंगला क्षेत्र में चल रहे मार्बल गढ़ाई के कारखाने में सोमवार देर शाम विधिवत धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान सर्व दर्शन स्वामी अक्षरधाम मंदिर कोठारी जयपुर व धर्मप्रकाश स्वामी अक्षरधाम मंदिर जयपुर के सान्निध्य में हुए।

कार्यक्रम के तहत नीलकंठ मंडी भगवान का अभिषेक कर अन्नकूट का भोग लगाया गया साथ ही सामूहिक रूप से आरती की गई। श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए सर्व दर्शन स्वामी ने कहा कि जीवन में स्वयं का होना अति आवश्यक है। स्वयं से ही मनुष्य महान बनता है। स्वयं के साथ साथ मधुरता रखें और हमेशा दूसरों की सेवा करते रहें। ऐसा करने वालों पर भगवान की कृपा बनी रहती है।

प्रभु के श्रीचरणों में स्थान प्राप्त करने का एक ही रास्ता है कि भगवान के नाम का स्मरण सच्चे मन से करते रहें और दीन दुखियों की सेवा में जीवन को समर्पित करें। धर्मप्रकाश स्वामी अक्षरधाम मंदिर जयपुर ने भजनों की प्रस्तुतिया दी।

कार्यक्रम स्वामी नारायण मंडल परिवार मकराना के द्वारा आयोजित किया गया। धार्मिक कार्यक्रम के समापन प्रश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

इस मौके पर अखिल भाई सोमपुरा, घनश्याम भाई सोमपुरा, उर्मिला देवी सोमपुरा, सन्ध्या सोमपुरा, मीनाक्षी सोमपुरा, भरत भाई, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष गीता सोलंकी, सुरजमल सोलंकी, वीरसिंह सोलंकी, चेनाराम शर्मा, धर्म चन्द सोलंकी, सेठ रमजान, महावीर विदाता, भवानी सिह, अनिता बेन, पकंज शर्मा, अनिल शर्मा, चन्द्र प्रकाश, सुमेर सिंह, दिलीप कुमार सोलंकी, उधव सोमपुरा, मुकेश बिदीयाद, चेनाराम शर्मा, मुलचन्द सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।