

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिलेशन को लेकर आये दिन चर्चा में बने रहते है। दोनों की आये दिन तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल होती रहती है। वहीं खबरे है कि दोनों ऑस्ट्रिया (Austria) में हॉलिडे एन्जॉय कर रहे है। दोनों सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहे है, जिसने अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो खूब एन्जॉय कर रहे है।

अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक तस्वीर पर लिखा, दो दिल मिल रहे हैं मगर… बता दें, यह शाहरुख खान और महिमा चौधरी की हिट फिल्म ‘परदेस’ के गाने की लाइन है।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर कुछ ही दिन पहले ऑस्ट्रिया की फोटो और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इस दौरान ये दोनों एक जैसे पोज भी देते नजर आए थे, जिस पर फराह खान और परिणीति चोपड़ा ने इन दोनों की खूब खिंचाई भी की थी।
बता दें, बता दें मलाइका और अर्जुन ने अपने रिलेशनशिप सावर्जनिक तौर पर स्वीकार ली है। हालांकि, दोनों ने अपनी शादी को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है।