Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फिल्म निर्देशक अली अकबर ने इस्लाम छोड़ा - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood फिल्म निर्देशक अली अकबर ने इस्लाम छोड़ा

फिल्म निर्देशक अली अकबर ने इस्लाम छोड़ा

0
फिल्म निर्देशक अली अकबर ने इस्लाम छोड़ा

कोझिकोड। जाने-माने फिल्म निर्देशक एवं इस्लाम के कट्टर आलोचक अली अकबर ने इस्लाम छोड़ने की घोषणा की है।

अली अकबर ने शनिवार को फेसबुक पोस्ट के जरिए इस्लाम छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की। पोस्ट में कहा गया है कि वह और उनकी पत्नी सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित नकारात्मक खबरों से दुखी हैं और इसके विरोध में यह निर्णय लिया है।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि कुछ लोग जनरल रावत की मौत की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर स्माइली प्रतीकचिन्ह डाल रहे हैं, जो निंदनीय है। अली अकबर ने कहा कि मैं आज से मुसलमान नहीं हूं। मैं भारत का हूं।