Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
तखतगढ़ में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की मूर्ति लगाने की मांग - Sabguru News
होम Latest news तखतगढ़ में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की मूर्ति लगाने की मांग

तखतगढ़ में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की मूर्ति लगाने की मांग

0
तखतगढ़ में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की मूर्ति लगाने की मांग

तखतगढ़(पाली)। माली समाज की ओर से तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में बने सर्कल पर महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की मूर्ति लगाने के लिए माली समाज नवयुवक संघ तखतगढ़ के अध्यक्ष टीकमाराम माली के नेतृत्व में पालिका के अधिशासी अधिकारी मदनलाल तेजी को ज्ञापन देकर अवगत कराया है।

ज्ञापन मे बताया गया कि माली समाज तखतगढ़ ने पूर्व में दो बार सर्कल पर मूर्ति लगाने के लिए ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। माली समाज तखतगढ़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी ज्ञापन देकर अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने तुरंत इस विषय को संज्ञान में लेने साथ ही तखतगढ़ माली समाज बंधुओं को आश्वासन दिया था।

अधिशासी अधिकारी तेजी ने कहा कि जल्द ही मौका निरीक्षण करवाकर सर्कल के लिए भौतिक सत्यापन करवाकर रिपोर्ट कलेक्टर पाली और संभागीय आयुक्त जोधपुर को भेजी जाएगी। इस मौके पर माली समाज नवयुवक संघ अध्यक्ष टीकमाराम माली, रमेश माली, सहवृत सदस्य पेमाराम माली, पूर्व अध्यक्ष अशोक सोलंकी, मंसाराम माली, रमेश गहलोत, गलबाराम, मोहनलाल, हसमुख माली, भरत पावटा, अशोक माली, महेंद्र किशन, जयंतीलाल समेत माली समाज के कई लोग बंधु मौजूद रहे।